Google Pixel 10a Review – ?

Google ने अपना नया फोन pixle 10a लॉन्च करने वाला हैं, अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं, जिसमें शानदार कैमरा, क्लीन एंड्रॉइड एक्सपीरियंस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलें, तो Google Pixel 10a आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता हैं। Pixel “a” सीरीज़ हमेशा से बजट फ्रेंडली और प्रीमियम एक्सपीरियंस देने के लिए जानी जाती हैं। इस ब्लॉग में हम डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी, परफॉर्मेंस और भारत में कीमत के आधार पर पूरी जानकारी आसान और सरल भाषा में जानेंगे।

Google pixel 10a


Category Specifications
Display 6.2-inch FHD+ OLED, 120Hz Refresh Rate
Resolution 1080 x 2400 Pixels
Processor Google Tensor (Latest Version)
Operating System Android 15 (Expected)
Rear Camera 64MP (OIS) + 13MP Ultra-wide
Front Camera 13MP
RAM 8GB
Storage 128GB / 256GB
Battery 4500mAh with 25W Fast Charging
Network 5G Supported
Security Updates Up to 5 Years
Price in India ₹39,999 – ₹44,999 (Expected)

1) Display – क्वालिटी 

Google Pixel 10a में 6.2 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग, सोशल मीडिया ब्राउज़िंग और गेमिंग काफी स्मूद होने वाली हैं।

  • साइज: 6.2-inch OLED
  • रेजोल्यूशन: 1080 x 2400 पिक्सल
  • रिफ्रेश रेट: 120Hz
  • HDR सपोर्ट: हां

OLED पैनल होने की वजह से कलर वाइब्रेंट और ब्लैक लेवल गहरा मिलेगा। अगर आप Netflix या YouTube पर वीडियो देखते हैं, तो विजुअल क्वालिटी आपको बहुत पसंद आएगी। कॉम्पैक्ट साइज के कारण एक हाथ से इस्तेमाल करना भी आसान होगा।

2) Front और Back Camera 

Pixel फोन की पहचान उसका कैमरा होता हैं, और Pixel 10a में भी यही सबसे बड़ा प्लस पॉइंट रहेगा।

📸 Back Camera

  • 64MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ)
  • 13MP अल्ट्रा-वाइड

Google की इमेज प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी फोटो को नेचुरल और डिटेल्ड बनाती हैं। HDR, नाइट साइट और पोर्ट्रेट मोड में शानदार रिजल्ट मिलते हैं। कम रोशनी में भी फोटो क्लियर और ब्राइट आएगी।

 Front Camera

  • 13MP सेल्फी कैमरा

वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया के लिए सेल्फी कैमरा अच्छा क्वालिटी देगा। Pixel के AI फीचर्स जैसे Magic Eraser और Photo Unblur फोटोग्राफी को और बेहतर बनाते हैं।

3) Processor 

Google Pixel 10a में Google का खुद का Tensor सीरीज़ प्रोसेसर ( Tensor G4 Lite) मिल सकता हैं। यह चिप AI और मशीन लर्निंग टास्क में काफी बेहतरीन मानी जाती है।

  • चिपसेट: Google Tensor (लेटेस्ट वर्जन)
  • 5G सपोर्ट
  • बेहतर AI ऑप्टिमाइजेशन

यह प्रोसेसर डेली यूज़, मल्टीटास्किंग और मीडियम-लेवल गेमिंग के लिए बढ़िया रहेगा क्योंकि यह फ़ोन गेमिंग के लिए नहीं बना हैं। खास बात यह है कि Google अपने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को बेहतर तरीके से ऑप्टिमाइज करता हैं, जिससे फोन स्मूद चलता हैं।

4) Battery 

Pixel 10a में लगभग 4500mAh की बैटरी मिल सकती हैं, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

  • बैटरी: 4500mAh
  • फास्ट चार्जिंग: 25W
  • USB Type-C पोर्ट

नॉर्मल यूज़ में यह फोन एक दिन का बैकअप आराम से दे सकता हैं। अगर आप ज्यादा गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग करते हैं, तो भी यह फोन 7 से 8 घंटे की बैटरी बैकअप दे सकती हैं।

5) Performance

Google Pixel 10a Android 15 (संभावित) के साथ आ सकता हैं, जिसमें आपको स्टॉक एंड्रॉइड का क्लीन और एड-फ्री अनुभव मिलेगा।

Google pixel 10a


  • RAM: 8GB
  • स्टोरेज: 128GB / 256GB
  • सिक्योरिटी अपडेट: 5 साल तक

Pixel फोन का सबसे बड़ा फायदा है कि इसमें सबसे पहले Android अपडेट मिलते हैं। कोई अनचाहा ऐप या भारी UI नहीं रहता हैं, जिससे फोन तेज और स्मूद चलता हैं।

6) Price in India – क्या होगी कीमत?

भारत में Google Pixel 10a की संभावित कीमत ₹39,999 से ₹44,999 के बीच हो सकती है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए बेहतर है जो कैमरा और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को प्राथमिकता देते हैं।

अगर आपका बजट 40 हजार के आसपास है और आप क्लीन एंड्रॉइड व शानदार कैमरा चाहते हैं, तो Pixel 10a आपके लिए एक अच्छा फोन हो सकता हैं।














Post a Comment (0)
Previous Post Next Post